फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राष्ट्रपति ने नींव कराैरी आश्रम में किए दर्शन, पुजारी ने भेंट किया बाबा का कंबल

राष्ट्रपति वृंदावन स्थित नींव करौरी बाबा आश्रम पहुंचीं। राष्ट्रपति का आश्रम में आगमन देवी मंदिर की ओर से हुआ, जहां पर उनका स्वागत राधाकृष्ण पाठक, देवेन्द्र कुमार शर्मा और सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन संदीप भटेले ने किया। इसके बाद राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हनुमान मंदिर के दर्शन किए। राष्ट्रपति ने मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की। हनुमान मंदिर की परिक्रमा लगाई। हनुमान मंदिर पर रामरूप पुजारी एवं टीसी शर्मा ने पूजा संपन्न कराई। हनुमान मंदिर के दर्शन के बाद राष्ट्रपति ने नींव करौरी बाबा की समाधि स्थल व मंदिर के दर्शन किए। समाधि स्थल में उन्होंने पूजा की तथा समाधि स्थल की परिक्रमा लगाई। राष्ट्रपति को समाधि स्थल पर अभिषेक पुजारी एवं नरेंद्र मोहन अग्रवाल ने प्रसाद, पटुका, नींव करौरी बाबा का फोटो एवं कम्बल भेंट किया। राष्ट्रपति ने महाराज की कुटिया के दर्शन किए। आश्रम स्थित संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने संपूर्ण संग्रहालय का बारीकी से अवलोकन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी एवं प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें