फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर परखी तैयारियां, अधिकारियों ने संतों से मांगे सुझाव

मथुरा के गोवर्धन में लगने वाले राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर डीएम की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित बैठक में संतों से मेला की व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव मांगे गए। बैठक में मुड़िया संत भी शामिल हुए। इसके उपरांत पौधारोपण किया, दानघाटी मंदिर पहुंच गिरिराजजी की पूजा अर्चना की तथा परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर अधीनस्थों को निर्देश दिए। बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित बैठक में संत सियाराम दास महाराज ने बताया कि पिछले मेला में होने वाली अव्यवस्थाओं से सीख लेकर कार्य करें। संत कृष्ण दास ने बताया कि मुड़िया मेला की प्रत्येक वर्ष बेहतर व्यवस्थाएं की जाती हैं, इस बार भंडारे संचालक गंदगी न होने दें। रामकृष्ण दास महाराज ने बताया कि प्रशासन द्वारा मुड़िया पंरपरा को भी आगे बढ़ाया जाए जिससे कि यहां आने वाले भक्त भी दर्शन कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें