फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया मेला को लेकर तैयारियों में जुटा रेलवे...स्टेशन पर किए गए ये इंतजाम, भीड़ काबू करने को बनाया प्लान

अरुन पाराशर Updated Tue, 01 Jul 2025 04:38 PM IST

मथुरा में मुड़िया मेले को लेकर रेलवे अधिकारी लगातार रेलवे जंक्शन, गोवर्धन स्टेशन का निरीक्षण कर रहे है। मंगलवार को मेला अधिकारी नियुक्त होने के बाद उन्होंने जंक्शन पर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही मेले में स्टेशन पर अतिरिक्त चिकित्सकों की टीम तैनात करने का प्लान बनाया। स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि चार से 11 जुलाई तक गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला का आयोजन हो रहा है। इसकी निगरानी के लिए नामित मेला अधिकारी विजेंद्र सिंह चौहान जंक्शन पर आए हुए है। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को कैसे नियंत्रण किया जाए इसके लिए भी स्टेशन के अधिकारियों के साथ बैठकर बैठक ली। उन्होंने बताया कि मेले में जंक्शन के तीनों प्रवेश द्वार पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा स्टेशन पर आने जाने वाले के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार रहेगा। मेले में यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर वाणिज्य विभाग की टीम भी तैनात रहेगी। मेला अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में प्रत्येक प्लेटफार्म पर स्लोगन को लगाया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक शिफ्ट में चिकित्सकों की टीम अलग-अलग लगाई गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें