मथुरा के चौमुहां थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत नगला नेता में चुनावी रंजिश में गोली लगने से हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। गांव जैंत में चारों आरोपियों को पैदल घुमाया। इस दौरान थाना प्रभारी जैंत ग्रामीणों को बताते हुए चल रहे थे कि देखो ये हत्या के आरोपी हैं। इन्होंने हत्या की है। थाना जैंत के नगला नेता में चुनावी रंजिश में प्रधान पक्ष की ओर से हुई फायरिंग में विपक्षी पक्ष से युवक राधाकिशन की मौत हो गई थी। वहीं उसका भाई घायल है। पुलिस की उपस्थिति में गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया गया। जिसके बाद जैंत पुलिस ने चारों आरोपियों को जुलूस निकालते हुए गांव जैंत में घुमाया।