मथुरा के गोवर्धन में आयोजित मुड़िया पूर्णिमा मेला में परिक्रमा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया है। मार्ग पर बसपा नेता सुरेश सिंह व समाजसेवी प्रहलाद सिंह ने पिछले चार दिनों से सेवा शिविर लगा रखा है। यहां चौबीस घंटे आने जाने वाले भक्तों को भोजन और फलाहार की व्यवस्था की गई है।