फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में धौली प्याऊ रेलवे फाटक बंद होने से लोग परेशान

मथुरा के धौली प्याऊ रेलवे फाटक बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। फाटक पर रेलवे का काम चल रहा है। इसके चलते बुधवार शाम से आवागमन बंद है। लोगों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ रहा है। फाटक बंद होने से वाहन चालकों को मछली फाटक पुल से होकर जाना पड़ रहा है। इससे लोगों का अतिरिक्त समय लग रहा है। दूरी भी बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी आसपास के लोगों को हो रही है। रेलवे के अनुसार फाटक पर जरूरी कार्य कराया जा रहा है। यह काम 12 से 13 अगस्त तक चलेगा। बृहस्पतिवार देर रात कार्य शुरू किया है। इसके बाद फाटक से आवागमन शुरू हो सकेगा। यहां होकर गुजरने वाले हजारों की संख्या में वाहनों को वापस होकर दूसरे मार्गो से जाना पड़ रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि काम तय समय में पूरा करने का प्रयास है। बारिश होने पर काम प्रभावित हो सकता है। बारिश नहीं हुई तो काम समय से पूरा होने की उम्मीद है। इससे लोगों को जल्द राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें