हाईवे पुलिस ने मंगलवार को पंजाब से छत्तीसगढ़ जा रही अंग्रेजी शराब की 600 पेटियां पकड़ी हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शराब के असली तस्कर अभी उसकी पकड़ से दूर हैं। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही को सूचना मिली कि पंजाब से छत्तीसगढ़ तस्करी की शराब ले जाई जा रही है।