मथुरा में समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने डीग गेट आंबेडकर पार्क स्थित पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य की ओर से की महिलाओं पर की गई टिप्पणी पर आक्रोश जताया। पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की। इसको एसएसपी के नाम संबोधित ज्ञापन चाैकी प्रभारी रिंकुश कुमार को साैंपा। महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, उपाध्यक्ष देवेंद्र निषाद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद लोधी, राजेश कुमार आदि माैजूद रहे।