मथुरा के बलदेव में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एक दिन के लिए बलदेव थानाध्यक्ष बालिका राधिका भारद्वाज पुत्री अमित भारद्वाज व क्राइम इंस्पेक्टर परी बंसल पुत्री सुदीप बंसल को बनाया गया। उनको थानाध्यक्ष व क्राइम इंस्पेक्टर से संबंधित कार्यों से अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष रंजना सचान व क्राइम इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार व उपनिरीक्षक अनुराधा यादव ने दोनों बालिकाओं को थानाध्यक्ष व क्राइम इंस्पेक्टर की कुर्सी पर बैठाया । दोनों बालिकाओं ने फरियादियों की फरियाद को सुनकर समस्या समाधान का आश्वासन दिया।