मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया। गोवंश के अवशेष देख आक्रोशित लोगों ने मथुरा-वृंदावन रोड जाम कर दिया। रोड जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास करना शुरू कर दिया।