मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में सौंख रोड़ स्थित नगला माना में बदमाशों ने 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात में पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।