उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार की ेरात सांड ने बुजुर्ग को पटककर मार डाला। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना राया थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले की है। यहां के निवासी कैलाश चंद्र उर्फ गटूआ घर के बाहर बैठा था। तभी आवारा गोवंश ने हमला कर दिया। उन्हें पटक दिया, इससे मौकै पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी होने पर चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, भूपेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।