फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा में लल्ला के अवतरण की खुशी से झूम रहे भक्त

Avinash Anand Updated Mon, 26 Aug 2024 10:48 PM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के भागवत भवन में कलाकार सोमवार सुबह ही से भजन गायन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु भजनों को सुनकर खुद को थिरकने से रोक नहीं पा रहे हैं। लल्ला के जन्म को लेकर ब्रज में चारों ओर आनंद का माहौल है। हर ओर श्रीकृष्ण के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। भक्त इस दिव्य-भव्य आयोजन के साक्षी बनने को आए हैं। वह आनंद में झूम गा रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आने वाले भक्तों को यहां ब्रज के लड्डू का विशेष प्रसाद दिया जा रहा है। सुबह से ही इस प्रसाद का वितरण हो रहा है। भक्त श्रीकृष्ण के आंगन में पहुंचकर इस प्रसाद को पाकर खुद को धन्य समझ रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें