फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा में भरभराकर गिरी प्राथमिक विद्यालय के कमरे की छत, एक और कमरा जर्जर

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 02:00 PM IST

तीर्थनगरी मथुरा के छाता क्षेत्र में बुधवार को तेज बारिश हुई। इसके बाद देर शाम क्षेत्र शेरगढ़ रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे की छत भरभराकर गिर गई। हादसा देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों में चर्चा रही दिन पढ़ाई के समय छत गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। विद्यालय की जर्जर अवस्था को देखते हुए लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं। विद्यालय की प्रथानाचार्या शोभा अग्रवाल ने बताया कि मूसलाधार बारिश के बाद देर शाम एक कमरे की छत गिर गई है। इसकी जनकारी आसपास के लोगों ने मुझे फोन पर दी है। बताया कि मैनें उसी समय फोन पर ही लोगों से फोटो मंगवाए। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह जाकर देखा तो कमरे की पूरी छत गिर चुकी थी। साथ ही एक कमरे की और जर्जर हालत है। इसकी लिए मैंने बीएसए एवं प्रधान को सूचित कर दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें