फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा की शाही ईदगाह पहुंचा युवक, बोला-बम से उड़ा दूंगा इसे, सुरक्षाकर्मियों ने भागकर पकड़ा

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 06:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक युवक श्रीकृष्ण जन्मस्थान से जुड़ी शाही ईदगाह मस्जिद पहुंचा। उसने सुरक्षाकर्मियों के सामने मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी दी। सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ने दौड़े तो वह भागकर कार में बैठ गया। और खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। हालांकि उसे पकड़ लिया गया। घटना करीब रविवार यानि आज दोपहर एक बजे की है। जब शाही ईदगाह के गेट पर सुरक्षा जवान मुस्तैदी के साथ खड़े थे। तभी वहां एक युवक पहुंचा। उसने शादी ईदगाह को बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद वह तेजी से भागकर कार में बैठ गया। कार के दरवाजे बंद कर लिए। इसके बाद उसने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। यह देख सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने बिना देरी किए कार के शीशे तोड़े इसके बाद युवक को खींचकर बाहर निकाल लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पुष्पेन्द्र बताया। बताया कि वह जमुनापार थाना क्षेत्र के मीरा विहार कॉलोनी का रहने वाला है। सुरक्षाकर्मी उसे थाने ले गए। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होने के बाद भी वह यही कहता रहा कि वह मस्जिद तोड़ने के लिए आया है। आज नहीं तो कल मस्जिद को तोड़ ही देगा। खबर मिली तो उसके घरवाले पहुंच गए। घरवालों ने बताया कि पुष्पेन्द्र शादीशुदा है। उसके बच्चों की मौत हो चुकी है। तब से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मानसिक परेशानी की वजह से वह इस तरह की हरकतें करता रहता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें