फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एकादशी पर श्रीदाऊजी महाराज मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजनों पर थिरके श्रद्धालु

मथुरा के बलदेव में एकादशी पर विश्व प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से उमड़ पड़ी। रविवार सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्री दाऊजी महाराज के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, मंगलमय जीवन की कामना की। सुबह से मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान को माखन मिश्री का भोग प्रसाद लगा कर मनौतियां मांगीं। मंदिर परिसर ‘राधे-राधे’ के जयघोष से गूंज उठा। भजन-कीर्तन के बीच महिलाओं व युवतियों ने जमकर भक्ति के रंग में रंगते हुए भजनों पर नृत्य किया। कोई हाथों में मंजीरा लेकर भजन गाता नजर आया तो कोई तालियों की थाप पर झूमता दिखाई दिया। श्रद्धालुओं के जयकारों व भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें