फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 101 कन्याओं की हुई सामूहिक लग्न-सगाई, 23 जनवरी को होगा विवाह समारोह

मथुरा के कोसीकलां में ब्रज प्रभात सेवा संस्थान के तत्वावधान में आदर्श हिंदू सर्वजातीय सामूहिक कन्या गोदभराई एवं सगाई समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन रोशनलाल सौखिया, अनिल प्रधान, त्रिलोक चंद शेरगढि़या ने मां सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। 23 जनवरी को वसंत पंचमी पर माताजी गोशाला, बरसाना में 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। चेयरमैन ने कहा कि सर्वसमाज को एकजुट करके एवं फिजूलखर्ची रोकने के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम जरूरी होते हैं। जिनमें भाईचारे के साथ आपसी मेल-मिलाप होता है। उन्होंने नवजोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके मंगल भविष्य की कामना की। इस दौरान वर का वधू पक्ष द्वारा तिलक कर लग्न सगाई एवं वर पक्ष की ओर से गोदभराई की रस्मों को पूरा कराया गया। आयोजकों ने लहंगा, ओढ़नी, चप्पल, शृंगार आदि सामान दिया। वहीं दूल्हों के लिए कोट-पैंट, जूते, सेहरा, फल, मिष्ठान आदि दिया गया। कार्यक्रम में योगेद्र रावत, तरुण सेठ, कमल किशोर वार्ष्णेय, योगेश धनौतिया, कन्हैयालाल गोयल, हरिश चंद, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें