फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शहीद सोरन सिंह ने वीरता के साथ लड़ा था कारगिल युद्ध : मेघश्याम

मथुरा के साैंख में कारगिल विजय दिवस पर भाजपा द्वारा शहीद सोरन सिंह का शौर्य दिवस कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया। इस दौरान शहीद परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। शुभारंभ गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह व महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने संयुक्त रूप से शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान शहीद सोरन सिंह के पिता अर्जुन सिंह, बेटा विवेक कुंतल, भाई राजू सिंह को महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल व चेयरमैन योगेश लंबरदार ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने कहा कि शहीद सोरन सिंह ने युद्ध को काफी वीरता के साथ लड़ा और कई दुश्मनों को मार गिराया था। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि शहीद सोरन सिंह सीने पर 8 गोलियां खाकर 28 वर्ष की आयु में शहीद हो गए। इस मौके पर कुंज बिहारी चतुर्वेदी, भरत सिंह, पालेंद्र सिंह, हेमराज सिंह, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें