फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला को मौत का खौफ दिखा 30 लाख के जेवर ठगने वाला गिरफ्तार।

मथुरा। तुम्हारे परिवार के लोग तुम्हारी हत्या करना चाहते हैं…यह कहकर महिला से 30 लाख रुपये के आभूषण ठगने वाले आरोपी को हाईवे थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से शतप्रतिशत आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इधर, महाराष्ट्र में भी 10 महिलाओं को ठगने की जानकारी सामने आई है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि हाईवे थाना क्षेत्र निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि जुलाई में महिला के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को महिला का दोस्त बताया था। फिर परिवार के सदस्यों के बारे में बताने लगा। इससे महिला को भरोसा हो गया। फिर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं। इसी दौरान फोनकर्ता ने महिला को परिवार के प्रति बरगलाना शुरू कर दिया। कहा कि भाई और पति तुम्हारी हत्या करने चाहते हैं। घर में जितने आभूषण हैं वह मुझे दे दो। फोनकर्ता ने महिला के मन में मौत का इतना खौफ पैदा कर दिया कि उसने अलग-अलग समय में 30 लाख रुपये के आभूषण फोनकर्ता को दे दिए। इसके बाद फोन करना बंद कर दिया। इससे महिला को संदेह पैदा हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार को माल गोदाम रोड से हाथरस के थाना मुरसान गांव नगला सुखा निवासी लोकेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसके पास से शत प्रतिशत बरामदगी हुई है। एक कार भी हरियाणा नंबर की बरामद की है। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी व थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने बताया है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अन्य 10 महिलाओं को भी बनाया ठगी का शिकार पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं से संपर्क करता था। उनके परिवार के लोगों की कुंडली भी सोशल मीडिया से जुटाता था। महिलाओं को पति और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भड़काकर पारिवारिक रिश्तों में अविश्वास पैदा कराता था। इसके बाद धोखाधड़ी के जरिये उनके कीमती आभूषण ठग लेता था। वह 2020 से महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में रहता था। वहां पर भी करीब 10 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की है। फिलहाल पुलिस इन पीड़िताओं की कुंडली खंगालने में जुटी है। हाथरस भी इसका आना-जाना रहता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें