वृंदावन में जहां एक ओर देश भर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में रात को दुनिया भर मेंं अभिषेक किया जाता है वहीं वृंदावन के प्रमुख सप्तदेवायलों में शामिल राधा दमोदर लाल मंदिर और राधा रमण मंदिर में दिन में भी आराध्य का महाभिषेक किया जाता है। इस पल के साक्षी बनने के लिए लाखों श्रृद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। इस दिन के लिए काफी समय पहले ही होटल आश्रमों में बुकिंग शुरू हो जाती हैं।