फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने बांकेबिहारी के चरणों में टेका सिर, बोले-वृंदावन से ही मिलती है नई प्रेरणा

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर बुधवार को ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। जहां निर्माता निर्देशक ने अपनी आने वाली फिल्म की सफलता को लेकर ठाकुर जी से मनौती मांगी। बॉलीवुड में फैशन और हीरोइन जैसी हिट फिल्मों के लेखक, निर्माता मधुर भंडारकर बुधवार की सुबह वृन्दावन की आध्यात्मिक यात्रा पर पहुंचे। धार्मिकता से ओतप्रोत मधुर भंडारकर ने ठाकुर जी के दर्शन कर मनौती मांगी। राजभोग सेवाधिकारी शैलेन्द्र गोस्वामी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन अर्चन करा कर ठाकुर जी का प्रसादी पटुका भेंट किया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि ठाकुर जी की शरण में आकर उन्हें कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। वह हर साल वृन्दावन जरूर आते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें