फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश...अधिवक्ताओं की हड़ताल, बार के पूर्व अध्यक्ष ने किया विरोध

अरुन पाराशर Updated Wed, 10 Sep 2025 10:38 PM IST

मथुरा में पुलिस की लचर कानून व्यवस्था और अधिवक्ताओं पर पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ बार एसोसिएशन की हड़ताल बुधवार से शुरू हो गई। बुधवार को अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर हड़ताल का समर्थन किया। हड़ताल कितने दिन चलेगी यह आज (बृहस्पतिवार) पुलिस प्रशासन से बार पदाधिकारियों की वार्ता के बाद तय होगा। वहीं दूसरी ओर पूर्व अध्यक्ष और सचिव ने हड़ताल में शामिल न होने संबंधी पत्र दिया है। बार एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि पिछले काफी समय से पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिल रही थी। इसके साथ ही मामलों की निष्पक्ष जांच, चार्जशीट दाखिल न करने की शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों से वार्ता की गई, लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आया। इसको लेकर बार एसोसिएशन ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। बृहस्पतिवार को बार का प्रतिनिधिमंडल पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता करेगा। इसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें