फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुटियों पर गरजा बुलडोजर, वंशीवट में देखते ही देखते उजड़ गया संतों का आशियाना

भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 01:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को श्रीकृष्ण कालीन वंशीवट में संतों की कुटियों पर बुलडोजर गरजा। मामला मांट तहसील क्षेत्र के वंशीवट वन क्षेत्र का है। तहसील प्रशासन बुलडोजर के साथ वंशीवट पहुंचा। यहां साधु-संतों की कुटियों को ढहा दिया गया। एसडीएम प्रीति जैन ने पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत बृज तीर्थ विकास परिषद में की गई थी। वन में खड़े प्राचीन पेड़ों को काटकर कुटियों का निर्माण किया गया है। इस पर कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक कुटियों को जेसीबी से हटाया गया है। सभी को चेतावनी दी गई है यदि दोबारा बिना अनुमति के कोई भी निर्माण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कई जगहों पर कुटियों को तोड़ते समय साधु-संतों द्वारा विरोध भी किया गया। लेकिन मामला शांति के साथ निपटा लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें