फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में चतुर्वेदी समाज ने कंस के पुतले पर बरसाई लाठियां, निकाली गई शोभायात्रा

श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वाधान में चार दिवसीय कृष्ण महोत्सव कंस वध मेले में शुक्रवार को चतुर्वेदी समाज के लोग हनुमान गली से कंस के पुतले को कंस टीले तक लाए। इसके बाद भगवान कृष्ण-बलराम हाथी पर सवार होकर अंतापाड़ा की ओर गए और भगवान के इशारे पर चतुर्वेदी समाज के लोगों ने कंस के पुतले को तेल पिलाई लाठियों से झूर दिया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे ढोल, जीप पर कंस का पुतला, झांकी गणेशजी, कालूआ शहनाई और श्री गुरुजी महाराज की झांकी, शंकर गंगा जी की बोलती झांकी, चांदी की हटरी में राजाधिराज, कु्ब्जा-कृष्ण की बोलती झांकी, रथ पर कृष्ण बलदेव और अक्रूरजी, जय भारत बैंड, चंद्रलोक राधा कृष्ण झांकी, महारास मयूर नृत्य बोलती झांकी, प्रकाश बैंड, कृष्ण बलदेव कंस वध झांकी, बाबूलाल की शहनाई के साथ हाथी पर सवार कृष्ण बलदेव का मुख्य डोला रहा आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने बताया कि माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा यह मेला पूरी भव्यता के साथ निकाला जाता है। यह अत्याचार पर सत्य की जीत है और अत्याचारी कंस का वध कर भगवान कृष्ण-बलराम ने ब्रजभूमि को कंस के आतंक से मुक्ति दिलाई। संचालन कर रहे माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने अपनी पूरी टीम को और युवा समिति के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को इस मेहनत और लगन से लगे सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। अध्यक्षता अध्यक्ष राकेश राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी ने की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें