फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जाहरवीर गोगाजी की शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मथुरा के कोसीकलां में श्री जाहरवीर गोगाजी शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। रामनगर स्थित जाहरवीर मंदिर से शाम को बैंडबाजों के मध्य भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जाहरवीर महाराज के जीवन से संबंधित अनेक झांकियां शामिल हुईं। शोभायात्रा का आरम्भ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन, दीपक बडगुर्जर, अमित बठैनियां ने आरती उतार की। इसमें बाबा गोरखनाथ, राधाकृष्ण, मां काली का डोला आदि की सवारी भी निकाली गई, जोकि श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनीं। शोभायात्रा बल्देव गंज, घंटाघर, पुरानी जीटी रोड, सब्जी मंडी, सुभाष बाजार, बजाजा बाजार, लाठी बाजार, खरौट गेट मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा में समिति के लोग बाबा का गुणगान करते चल रहे थे। इससे पूर्व रात्रि में मंदिर पर फूल बंगला की झांकी सजाकर जागरण किया गया। बाबा के भजनों को सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अमित बठैनिया ने बताया कि गोगा नवमी श्री जाहरवीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। कुछ लोग छड़ी पर नीला कपड़ा बांधकर बांगड़ (राजस्थान) भी जाते हैं तथा परिक्रमा करते हुए मन्नतें मांगते हैं शोभायात्रा में समिति के लोग बाबा का गुणगान करते चल रहे थे। इस मौके पर विवेक चौधरी, सरमन अग्रवाल, प्रहलाद, कपिल अग्रवाल, पीयूष, पंकज, निरजंन, सोनू होडलिया, श्याम बुखरारिया आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें