मथुरा के सौंख में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आगामी विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर बैठक स्थानीय रिजाॅर्ट में हुई। बैठक में मंडल और खंड स्तर पर होने वाले हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई। इसके लिए विभिन्न क्षेत्र से आए स्वयंसेवको को संयोजक बनाया गया। प्रसार प्रचार के लिए विचार विमर्श किया गया। मुख्य वक्ता कोसी जिला के प्रचारक कुश चाहर ने कहा कि हिंदू समाज जब संगठित होता है, तभी राष्ट्र सशक्त होता है। आगामी 15 जनवरी से 15 फरवरी तक हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक गांव, गली, मोहल्ल और बस्ती में स्वयंसेवक और कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर पत्रक के माध्यम से निमंत्रण देंगे। बैठक में विभाग गतिविधि प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, खंड प्रचारक अमित काशी, संयोजक श्याम सुंदर उपाध्याय, प्रधान डॉ. देवेंद्र सिंह, हनुमान दास, अनिकेत आदि उपस्थित रहे।