फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 70 वर्ष की उम्र में हेमा मालिनी की धमाकेदार नृत्य प्रस्तुति, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा राधारमण मंदिर

प्राचीन ठाकुर राधारमण मंदिर में इन दिनों श्री गोपाल भट्ट गोस्वामीपाद महाराज के तिरोभाव महोत्सव की भव्य धूम मची हुई है। सप्त देवालयों में से एक इस मंदिर में ठाकुर राधारमण लाल जू की राग सेवा और फूलों से सजे विशेष बंगले श्रद्धालुओं को दिव्यता का अनूठा अनुभव करा रहे हैं। देश-विदेश से आए हजारों भक्त प्रतिदिन ठाकुर जी की सेवा और रास लीला में सराबोर हो रहे हैं। मंगलवार को महा महोत्सव के अंतर्गत एक विशेष आयोजन में प्रसिद्ध अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी ने रास स्थली पर नृत्य-नाट्य प्रस्तुति दी। उनके भावपूर्ण अभिनय और नृत्य ने उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया। कभी राधा तो कभी मीरा के स्वरूप में नजर आईं हेमा मालिनी ने अपनी प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गौरतलब है कि 70 वर्ष की आयु में भी उन्होंने उमस और गर्मी को पीछे छोड़ते हुए बिना थके लगातार प्रस्तुति दी। उन्होंने भरतनाट्यम की पारंपरिक शैली में भगवान श्रीकृष्ण की लीला का सजीव चित्रण किया, जिसे देख भक्तजन भावविभोर हो उठे। इस आयोजन का संचालन मंदिर सेवायत और प्रसिद्ध भागवताचार्य पुंडरीक गोस्वामी महाराज के सानिध्य में हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें