फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तिरंगों से सजा कारवां, देशभक्ति गीतों से गूंजा छाता; पूर्व सैनिकों के आंदोलन को मिला समर्थन

छाता (मथुरा)। क्षेत्र में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के रंग में डूबी एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पंचायत सदस्य आर पी सिंह के नेतृत्व में चौमुंहा से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए छाता पहुंची, जहां स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह इसका जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए देशभक्ति गीतों की धुनों के साथ शामिल हुए। यह कारवां छाता शुगर मिल के पास स्थित धरना स्थल पर पहुंचा, जहां वर्तमान में भूतपूर्व सैनिक परिषद द्वारा एक आंदोलन चलाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह ने आंदोलनरत पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनकी मांगों को उच्च स्तर पर लखनऊ तक पहुंचाया जाएगा ताकि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें