फरह। इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर थाने वाले शिव मन्दिर में छप्पन भोग एवं फूलबंगला का भव्य आयोजन किया गया। मन्दिर में इस बार कार्यक्रम की 32 वीं बरसी मनायी गयी। इस बार भी भोले बाबा सेवा समिति के सदस्यों ने विशेष रुप से पंचतत्व एवं कई प्रकार के इत्रों से अभिषेक करके शिवलिंग का रत्नजडित आभूषणों से श्रृंगार किया।