मथुरा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार सुबह मथुरा पहुंचीं। उनका हेलीकॉप्टर वेटरनरी विवि में उतरा। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई वॉल पेंटिंग का अवलोकन किया और उनकी शिक्षा के बारे में जाना। सोमवार शाम को वह द्वारिकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगी। वह आज से दो दिवसीय मथुरा दौरा पर रहेंगी। मंगलवार को वेटरनरी विवि के 15वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।