फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरु पूर्णिमा पर देवकीनंदन महाराज ने दिया पौधरोपण का मंत्र

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में रविवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्धालु अपने गुरुओं से मिलने के लिए उनके आश्रम और उनके निवास पर पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर वृंदावन स्थित प्रियाकांत जू मंदिर में नई पहल शुरू की गई है। यहां भागवताचार्य देवकीनंदन महाराज ने पर्यावरण संदेश के साथ गुरु पूर्णिमा मनाई। देवकीनंदन महाराज ने शिष्यों को नीम, पीपल, बरगद, बेलपत्र, जामुन आदि के 2100 पौधे वितरित किए। साथ ही सभी को पौधरोपण के प्रति संकल्प दिलाया। शिष्य अपने घरों पर जाकर यह पौधे लगाएंगे। साथ ही इनकी देखभाल करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें