मथुरा के बलदेव से खडैरा घाट यमुना किनारे तक जाने वाले गांव खडैरा में मुख्य मार्ग की बदहाली से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। खडैरा गांव में 300 मीटर सड़क लंबे समय से जलभराव, कीचड़ व गंदगी से बद से बदतर हालात में है। रविवार को बलदेव विकास समिति अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय की पत्नी शोभा पांडेय की शवयात्रा में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 300 मीटर सड़क नीचे होने, नालियों की सफाई न होने से सड़क मार्ग में जलभराव व कीचड़ हो रही हैं। पूर्व चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, रजनी बाबू व सोनू अग्रवाल ने कहा वर्षों से स्थाई समस्या बनी हुई है, आज तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। नरेंद्र बाबू, मदन मोहन वैद्य, राकेश गोयल ने कहा अंतिम यात्रा में लोगों को गंदे पानी से गुजरना पड़ा, जो बेहद शर्मसार करने वाली स्थिति है।