फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छाता में आधी रात को गिरे गए बिजली के चार पोल, बाल-बाल बचे लोग

धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Nov 2025 12:23 PM IST

मथुरा के छाता कस्बे के हरनाथिया थोक स्थित मुख चौराहे पर एक दूसरे के सहारे खड़े चार विद्युत पोल मध्य रात्रि अचानक गिर पड़े। गनीमत रही कि रात्रि का समय था, यदि ये हादसा दिन में होता तो किसी की जान भी जा सकती थी। छाता कस्बे की सब्जी मंडी से राहमन पाड़ा होते हुए जादौन बस्ती की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित हरनाथिया थोक चौराहे पर एक दूसरे के सहारे क्षतिग्रस्त स्थिति में खड़े चार विद्युत पोल मंगलवार की रात रास्ते में गिर पड़े। इस वजह से पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप रही। सुबह के समय लोगों का आगमन भी बाधित हुआ क्योंकि यह मार्ग जादौन बस्ती की पांच मोहल्लों सहित अन्य कई मोहल्ले को जोड़ने वाला मार्ग है। राहगीरों का कहना है कि पहले से ही यह विद्युत पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त स्थिति में थे। जो देर रात रास्ते में अचानक गिर पड़े। यह हादसा रात्रि के समय हुआ यदि यह हादसा दिन में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें