फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जेल में ध्वजारोहण...बंदियों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति पर नाटक

मथुरा के जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस पर जेल अधीक्षक ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद बंदियों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि कारागार की मुख्य प्राचीर पर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण हुआ। जेल अधीक्षक के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों पर महानिदेशक कारागार मुख्यालय से आए प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। इसके अलावा हेड जेल वार्डन शिव कुमार को सिल्वर मेडल और जेल वार्डन जितेंद्र गौतम को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके बाद जिला कारागार के अंदर बुजुर्ग बंदी ने ध्वजारोहण किया। बंदियों ने अमर शहीदों की याद में देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तुत नाटक रहा। इस दौरान बंदी कल्याण एवं पुनर्वास में सहयोग करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया। इस दौरान कारापाल सुरेन्द्र मोहन सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. उपेन्द्र पाल सिंह सोलंकी, डॉ. उत्पल सरकार, उपकारापाल दुर्गेश प्रताप सिंह, करूणेश कुमारी, रवीन्द्र कुमार, हेमराज, फार्मासिस्ट सुभाष चंद्र द्विवेदी, शिक्षा अध्यापक सुरेन्द्र चौधरी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें