फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पेट्रोल पंप पर बिजली पैनल बोर्ड में लगी आग, उठा धुएं का गुबार; मच गई अफरातफरी

मथुरा के कंकाली रोड पेट्रोल पंप पर विद्युत शार्ट सर्किट के चलते पैनल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। पंप पर बुधवार सुबह करीब छह बजे बिजली पैनल बोर्ड में अचानक आग लग गई। धुएं का गुबार आसमान में छा गया। धुआं इतना घना था कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। राहगीर मुंह ढककर वहां से निकल रहे थे। पंप कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। पंप मालिक अजीत कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली पैनल बोर्ड में आग लगी थी, जिसके कारण धुआं हो गया था। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें