मथुरा के बलदेव में मां दुर्गा भक्त मंडल के तत्वावधान में 12वां नवरात्र महोत्सव का आयोजन रीढ़ा मोड़ किया गया था। शुक्रवार को मां भगवती की विसर्जन यात्रा रीढ़ा मोड़ से शुरू होकर ढोल नगाड़े के साथ नगर परिक्रमा करते हुए निकली। देवी मैया के भजनों पर श्रद्धालु झूमे। खडैरा में यमुना तट पर यमुना को विदा करते समय भक्तों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान अध्यक्ष मोटू शर्मा, अमित भारद्वाज, गोपाल कृष्ण, कन्हैया पाठक, योगेश अग्रवाल, कपिल शर्मा, गोपाल पांडेय, महेश पांडेय आदि माैजूद रहे।