फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला जज ने दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मथुरा। जिला न्यायालय में 13 को लगने वाली लोक अदालत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। लोक अदालत की सफलता के लिए बृहस्पतिवार को जिला जज विकास कुमार ने दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रचार वाहन शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर लोक अदालत के उद्देश्य, प्रक्रियाओं और लाभों की जानकारी देंगे। बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी समझौते से निपटाए जाने मामले को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी वादकारियों से अपने मुकदमों को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर निस्तारण कराने की अपील की है। इस दौरान अपर जिला जज रामकिशोर पांडेय समेत अन्य न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें