मथुरा में जिला कारागार में चल रही क्रिकेट चैंपियंस लीग प्रतियोगिता का बुधवार को फाइनल मैच हुआ। फाइनल मैच नाइट राइडर्स की टीम ने जीता। जबकि उप विजेता के रूप में कैपिटल्स की टीम रही। विजेता टीम के खिलाड़ियों को जेल अधिकारियों ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि अप्रैल माह में जिला कारागार में क्रिकेट चैंपियंस लीग प्रतियोगिता शुरु हुई थी। लीग में कारागार की विभिन्न बैरकों की कुल आठ टीमें बनाई गई हैं। इसमें ग्रुप ए और बी में 4-4 टीम बनाई गईं। कुल 12 लीग मैच एवं 02 सेमीफाइनल मैच हुए। सेमीफाइनल में विजयी टीमों नाइट राइडर्स और कैपिटल्स के मध्य बुधवार की शाम को फाइनल मैच हुआ। जेल अधीक्षक ने टॉस उछाल कर किया। क्रिकेट लीग का फाइनल नाइट राइडर्स की टीम ने जीता। जबकि कैपिटल्स की टीम उप विजेता रही। विजेता टीम को रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने ट्रॉफी, मेडल टी शर्ट, कैप आदि पुरस्कार के रूप में प्रदान की। मैन ऑफ दि मैच और मैन ऑफ दि सीरीज कौशल बने। मैच में पर्पल कैप पंकज को एवं ऑरेंज कैप भूरा को मिली।