फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रास्ते से निकलने पर दो पक्षों में विवाद, पथराव

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत अहिल्यागंज में रास्ते से निकलने की बात पर दो पक्षों में पथराव हो गया। इसमें एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों तरफ से ईंट पत्थर फिंकते नजर आ रहे हैं। वहीं एक व्यक्ति गंभीर घायल नजर आ रहा है । मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अहिल्यागंज में राकेश की निवाड़ की फैक्टरी है। फैक्टरी में आया उनका सामान उतर रहा था, जिससे रास्ता बंद था। मनोज ने रास्ता बंद होने पर आपत्ति जताई तो दोनों तरफ से कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया। घटना में पीड़ित मनोज ने राकेश, रितेश, काली, बंटी, रोहताश, बैटूवाला व छोटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें