मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म भूमि मंदिर मस्जिद केस में मुख्य पक्षकार दिनेश शर्मा ने कहा कि इटावा में ब्राह्मण डर के साए में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने उपद्रवियों को जेल भेज दिया। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की है कि कानून को अपने हाथ में नहीं लीजिए, सरकार किसी भी अपराधी को छोड़ेगी नहीं। कहा कि इटावा के पंडितों का जेल से छूटने पर चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अखिलेश यादव के बयान की निंदा करते हैं, उन्होंने जनता को गुमराह किया है, वह प्रदेश में जातीय दंगा भड़काना चाहते हैं। उनका कहना है कि सभी जातियां श्रेष्ठ हैं, लेकिन पहचान छुपाकर, नाम बदलकर कथा करना अपराध है। नाम बदलने का षड्यंत्र केवल अपराधी करते हैं, जैसा कि तथाकथित कथावाचकों ने किया।