मथुरा के चौमुहां में घने कोहरे के कारण थाना जैंत के जैंत कट पर कई वाहन आपस में टकरा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर यातायात सुचारू कराया। वाहनों के आपस में टकराने के बाद सड़क पर ही वाहन खड़े रह गए। एक हादसा जैंत कट पर मथुरा दिल्ली हाइवे पर हुआ। जहां राजस्थान रोडवेज आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। पीछे से आ रही इको कार बस में घुस गई। बताया जा रहा है कि बस में कई सवारी घायल हो गई हैं। दूसरा हादसे छाता मथुरा मार्ग पर जैंत कट पर हुआ। जहां आगे चल रहे ट्रक में पीछे से ट्रक घुस गया। सूचना पर एनएचएआई टीम व जैंत पुलिस ने पहुंच कर यातायात सुचारू कराया।