फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा के बलदेव में अधिक मास में उमड़ा आस्था का सैलाब

Arun Parashar Updated Sat, 23 May 2026 11:37 PM IST

मथुरा के बलदेव क्षेत्र में अधिक मास में आस्था का जनसैलाब उमड़ने लगा है। भीषण गर्मी, तपती धूप व उमस भरी गर्मी में श्रद्धालुओं की श्रद्धा व भक्ति में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही। दूर-दराज जनपदों व विभिन्न प्रदेशों से हजारों परिक्रमार्थी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा व श्री दाऊजी महाराज मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सिर पर पोटली व बैग, हाथ में छड़ी या डंडा व पीठ पर पिट्ठू बैग लिए श्रद्धालुओं के जत्थे परिक्रमा मार्गों पर निरंतर आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। राधे-राधे व भजन-कीर्तन की मधुर गूंज से पूरा बलदेव क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सामाजिक संस्थाएं, सेवाभावी संगठन व लोग पूरी श्रद्धा के साथ जगह-जगह भंडारे, शीतल जल सेवा, चिकित्सा सहायता शिविर व विश्राम स्थलों की व्यवस्थाओं में जुटे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें