फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़, डीएम-एसएसपी ने परखीं व्यवस्थाएं

मथुरा में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने जिले के विभिन्न मंदिरों व शिवालयों का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को परखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने प्रसिद्ध मंदिरों के गर्भगृह, निकास व प्रवेश द्वारों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मंदिर समितियों को निर्देश दिए कि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और लंबी लाइनों में पेयजल व साफ-सफाई के उचित प्रबंध रहें। वहीं, एसएसपी श्लोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों और सादे कपड़ों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग को और मजबूत करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से भी शांति बनाए रखने और अनुशासन के साथ दर्शन करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें