फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्णिमा पर दाऊजी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

मथुरा के बलदेव में पूर्णिमा पर श्री दाऊजी महाराज मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री दाऊजी महाराज व रेवती मैया के दिव्य दर्शन कर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की मनौती मांगीं। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। दर्शनों को लंबी कतारें लगी रहीं, भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं में उत्साह व भक्ति का भाव देखते ही बन रहा था। मंदिर परिसर में बोल श्री दाऊजी महाराज की जय के जयघोष गूंजते रहे। पूर्णिमा पर श्री दाऊजी महाराज व रेवती मैया का आकर्षक श्रृंगार किया। इसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। दर्शन-पूजन के बाद भक्तों ने पुण्य लाभ अर्जित किया और मंदिर की परिक्रमा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें