मथुरा के बलदेव में श्रीकृष्ण भगवान के बड़े भैया श्री दाऊजी महाराज मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़-भाड़ सुबह से शाम तक उमड़ती रहीं। हर ओर श्रद्धा व भक्ति भाव नजर आया, सभी श्रद्धालुओं ने श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालु पीले लाल व भगवा वस्त्र में सजे धजे नजर आए। श्री दाऊजी महाराज का विशेष अभिषेक व श्रृंगार के दर्शन हुए। मध्य रात्रि में विशेष अभिषेक व श्रृंगार के दर्शन होंगे उनके दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे। चारों ओर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल आदि जयकारे गूंज उठे।