आगरा मंडल के चार प्रमुख वेटलैंड्स पर जलीय पक्षियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर की गणना होने जा रही है। एशियन वाटरबर्ड सेंसस-2026 के अंतर्गत इस गणना की शुरुआत उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विकसित मथुरा के जोधपुर झाल वेटलैंड से की जाएगी। इस बार एटा का पटना पक्षी विहार पहली बार इस गणना में शामिल किया गया है। एशियन वाटरबर्ड सेंसस-2026 के अंतर्गत 18 से 22 जनवरी तक चार वेटलैंड्स पर गणना की जाएगी। इन वेटलैंड्स में दो रामसर साइट, एक पक्षी विहार तथा एक ईको-टूरिज्म वेटलैंड शामिल हैं। दक्षिण एशियाई देशों में वेटलैंड्स पर निर्भर स्थानीय एवं प्रवासी जलीय पक्षियों की यह गणना प्रतिवर्ष वेटलैंड्स इंटरनेशनल द्वारा कराई जाती है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है।