फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजली लाइन पर काम करते समय झुलसा संविदाकर्मी, ग्रामीणों का हंगामा

मथुरा के मांट-वृंदावन मार्ग स्थित 132 केवी बिजलीघर पर बिजली लाइन पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलस गया। उसका मथुरा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने और घायल के उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं कराने का आरोप लगाया। इस दौरान मशीनें बंद कर कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति भी बाधित रखी गई। मामले में थाने में तहरीर भी दी गई है। थाना मांट क्षेत्र के गांव जनकपुर निवासी यतेंद्र उर्फ भीमा पुत्र विजय सिंह मांट स्थित 132 केवी बिजलीघर पर संविदाकर्मी है। शनिवार को लाइन पर कार्य करते समय वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सोमवार को घायल के परिजन और ग्रामीण बिजलीघर पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने घायल के उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं कराई। प्रदर्शन के दौरान बिजलीघर की मशीनें बंद कर दी गईं, जिससे कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही,सूचना पर एसडीओ राजकुमार और अमन जैन मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम मांट चंद्रभूषण सिंह और सीओ अमरनाथ सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को घायल के उपचार की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। कई घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों ने घायल का पूरा उपचार कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। परिजनों ने मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें