मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मी नगर तिराहे पर बुधवार की शाम नगर निगम की जमीन के विवाद को लेकर भाजपा नेताओं के दो गुट आमने सामने आ गए। बीच सड़क पर करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।