फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पेंशन पुनरीक्षण की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च

मथुरा में पेंशन पुनरीक्षण एवं पेंशनर की समस्याओं के लिए पेंशन धारकों ने आवाज बुलंद की है। पेंशनभोगी सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को कैंडल मार्च निकाला। पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के गठन विषयक भारत सरकार के वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) के संकल्प पत्र को देखते हुए देश भर के पेंशनरों को निराशा हाथ लगी है। अभी तक गठित वेतन आयोग के विषय बिंदुओं में पेंशनरों की पेंशन एवं अन्य लाभों को दिया जाता रहा है, लेकिन मौजूदा आठवें वेतन आयोग के संकल्प पत्र में इस विषय को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें