जन्माष्टमी के अगले दिन मंगलवार को मथुरा के मंदिरों में नंद उत्सव मनाया जा रहा है। इसी दौरान मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में नंदबाबा और यशोदा मैया के स्वरूप ने भक्तों को खेल खिलौने लुटाए और बधाई दी। भक्त जय घोष लगा रहे थे। नंद के आनंद भाए जय कन्हैया लाल की... हाथी दीने घोड़ा दीने और दीनी पालकी...।